Skip to main content

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है ?

                                


प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है ?

Ø 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा दिवसके शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा योजना की घोषणा की ।

विश्वकर्मा योजना क्या है?

Ø विश्वकर्मा योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत ऐसे लोगों को सशक्त किया जाएगा जो परंपरागत कारीगरी में निपुण हैं ।

Ø इस योजना के अंतर्गत सरकार कुल 13,000 करोड़ रुपये की रकम खर्च करेगी ।

Ø इस योजना के लाभुक को बैंकों से बिना कोई गारंटी लिए रु 3 लाख का लोन दिया जाएगा, और इसमें व्याज दर भी बहुत कम रखा जाएगा।

Ø पहला लोन चुकाने के बाद लाभुक को 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन दिया जाएगा।

इस योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

Ø इस योजना का लाभ 18 अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले परंपरागत कारीगरों को दिया जाएगा जैसे – बढ़इ, लोहार, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, दर्जी, माला बनाने वाले, फिशिंग नेट बनाने वाले, नाव बनाने वाले, आदि ।

Ø इन कारीगरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह 500 रुपये दिया जाएगा।

Ø टूलकिट खरीदने के लिए लाभुक को 15 हजार रुपये का वाउचर दिया जाएगा।  

Ø इस योजना के अंतर्गत लाभुक को भारत में बने टूल ही खरीदने होंगे ।

Ø भारत सरकार लाभुक के उत्पाद की ब्रांडिंग करेगी ।

इस योजना का उद्देश्य क्या है?

Ø इस योजना से परंपरागत कारीगरों की आउटसोर्सिंग बढ़ेगी, अर्थात, विभिन्न कंपनियों, फर्मों, आदि में इनकी मांग बढ़ेगी।

Ø इस योजना से सप्लाई चेन मजबूत होगा ।

Ø परंपरागत कारीगरों के कौशल का आधुनिकीकरण होगा ।  

Ø कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना ।  

Ø विदेशों में भारतीय हस्तशिल्प को एक्सपोर्ट करना।   

Video on Vishwakarma Scheme


Comments